फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पांच दिन में छह डिग्री लुढ़का न्यूनतम तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मौसम का मिजाज बदलने से तापमान में उतार-चढ़ाव लगातार हो रहा है। इसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या अस्पतालों में बढ़ गई है। वहीं, सर्द हवाएं चलने के कारण पांच दिन में 6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान लुढ़क गया है। इससे फिर से ठंडी बढ़ गई है।
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
इसके पहले 5 मार्च को अधिकतम 31 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 4 मार्च को अधिकतम 32 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस तापमान था।
3 मार्च को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, 2 मार्च को अधिकतम 25 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें