फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद 31 मार्च तक करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने सोमवार को किसान समस्याओं को लेकर तहसील पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय मांग पत्र तहसीलदार अरुण कुमार गिरि को दिया। इसमें कहा गया कि धान खरीद के नियमों में बार - बार बदलाव होने से किसानों के हित प्रभावित हो रहे हैं। किसानों की समस्याओं को देखते हुए धान खरीद की अंतिम तिथि 31 मार्च करने की मांग भी की गई है।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि धान खरीद के लिए 24 दिसंबर तक ऑनलाइन व्यवस्था की गयी थी, फिर इसे ऑफलाइन कर दिया गया। इसके बाद 30 दिसंबर को ऑनलाइन व्यवस्था की गयी, जो सात जनवरी तक प्रभावी रही। इस बीच किसानों को धान बेचने में काफी परेशानी उठानी पड़ी है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि धान खरीद की व्यवस्था 31 मार्च बढ़ाई जाए। इसके अलावा सभी केंद्रों पर शासनादेश के मुताबिक एक कांटे पर 300 क्विंटल व दो कांटे पर 600 क्विंटल खरीद की व्यवस्था सुनिश्चित कराने, रजिस्ट्रेशन के बाद क्रय केंद्रों पर नंबर लगा चुके किसानों के शत प्रतिशत धान खरीद की व्यवस्था बनाने तथा धान खरीद का शत प्रतिशत भुगतान शीघ कराने की मांग की गई। इस दौरान कंचन सिंह फौजी, प्रहलाद सिंह, वीरेंद्र सिंह, अनिल सिंह, अवधेश नारायण, रतन चौरसिया, भोला गिरि, सुधाकर चौरसिया, नंदलाल पटेल, रामकेश, संतोष सिंह, राकेश यादव, दशरथ आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें