फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग, प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
हलिया में खंड विकास अ​धिकारी को ज्ञापन सौंपते ग्राम प्रधान संगठन के लोग।- सोशल मीडिया।
विज्ञापन
हलिया। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने सोमवार को प्रधान शिव बाबू सेठ के नेतृत्व में बीडीओ हलिया को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित चार सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रधानों ने मांग की कि ग्राम पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर कराए जाएं। यदि किसी कारणवश चुनाव समय से नहीं हो पाते हैं तो ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी वर्तमान ग्राम प्रधानों को सौंपी जाए। उन्हें प्रशासक बनाया जाए, ताकि विकास कार्य बाधित न हों। जनता की समस्याओं का समाधान होता रहे। ज्ञापन में यह भी कहा कि ग्राम पंचायत निधि में प्रधानों को दिए जाने वाले मानदेय की अलग व्यवस्था बनाई जाए, जिससे विकास कार्यों की गति प्रभावित न हो। सांसद और विधायकों की तर्ज पर ग्राम प्रधानों को पेंशन सुविधा देने की मांग भी उठाई गई। इस दौरान अरुण मिश्रा, विजेंद्र पांडेय, धीरज मिश्रा, दिनेश सिंह, ज्योति सिंह, सरला मिश्रा, सूरज मौर्य सहित कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें