फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
पुरजागीर बाजार में राष्ट्र के शौर्य और समृद्धि के लिए आयोजित पांच दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महाय
विज्ञापन
चील्ह। विकास खंड के कोन क्षेत्र स्थित पुरजागीर बाजार में राष्ट्र के शौर्य और समृद्धि के लिए आयोजित पांच दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रविवार से शुरू हुए महायज्ञ में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

महायज्ञ के दूसरे दिन भाजपा के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने सपरिवार हवन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से लोगों में संस्कार, धर्म और आस्था के प्रति जागरूकता बढ़ती है। इससे समाज और राष्ट्र दोनों का कल्याण होता है। बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित होते हैं। महायज्ञ स्थल पर पूरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में हरिशंकर सरोज (ग्राम प्रधान चेकसारी), रवि सरोज, मनोज दुबे, रामबली, पप्पू यादव, दशरथ बिंद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें