फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में शिक्षामंत्री, गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग

विज्ञापन
नगर में मशाल जुलूस निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता, सोशल मीडिया
विज्ञापन
- दिल्ली में छात्र आंदोलन पर पुलिसिया दमन का आरोप लगाकर किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

मिर्जापुर। जिला कांग्रेस और शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान और गृहमंत्री अमित शाह से तत्काल इस्तीफे की मांग की।
जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल ने आरोप लगाया कि दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान दिल्ली पुलिस की ओर से की गई बर्बरता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ की गई बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के विरोध में सभी एकत्रित होकर समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक दिन का यह धरना-प्रदर्शन प्रशासन और सरकार को चेतावनी है। यदि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और अमित शाह की जवाबदेही तय नहीं होती, तो पूरे जिले में बड़ी संख्या में छात्र और कांग्रेसजन प्रदर्शन व अनशन करेंगे। पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि यदि धर्मेंद्र का इस्तीफा और एनटीए की जवाबदेही तय नहीं होती है, तो पूरे देश में आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक ने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक 150 से अधिक बार पेपर लीक हुए। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार में बैठे लोग क्या कर रहे थे। धरना-प्रदर्शन में शिव शंकर चौबे, गुलाब चंद्र पांडेय, इमरान खान, सुधाकर, अमरनाथ पांडेय, रामनाथ दुबे, राजधर दुबे सहित अन्य उपस्थित रहे।


कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस
नगर में बृहस्पतिवार की रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज तथा राहुल गांधी सहित अन्य लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में मशाल जुलूस निकाला। मशाल जुलूस संकट मोचन मंदिर से शुरू होकर नारघाट स्थित शहीद उद्यान पर समाप्त हुआ। इस दौरान केंद्रीय शिक्षामंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग की गई। जुलूस में विधि कुमार सिंह, अर्चना चौबे, दीपचंद्र जैन, इमरान खान, कमलेश दुबे, अंबुज द्विवेदी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


तीसरे दिन भी हुए हाउस अरेस्ट
कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशासन ने शुक्रवार को तीसरे दिन भी उनके घरों पर नजरबंद रखा। जिला प्रवक्ता मिनहाज अहमद छोटे खां को तीसरे दिन भी पुलिस ने उनके डंकीनगंज स्थित आवास पर बैठाए रखा। अन्य कार्यकर्ताओं को भी उनके आवास पर रोका गया।

नगर में मशाल जुलूस निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता, सोशल मीडिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें