फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अवैध खनन सिंडिकेट की एसआईटी जांच कराने की मांग, प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी वि​​धि प्रकोष्ठ के लोग। स्रोत- आप
विज्ञापन
मिर्जापुर। जनपद में अवैध खनन सिंडिकेट की एसआईटी से जांच कराने और चक्रवात अर्नब से प्रभावित किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण माफ करने की मांग करने के लिए मंगलवार को आप के विधि प्रकोष्ठ ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सोनकर के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित दो सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने आरोप लगाया कि जनपद में अवैध खनन का कारोबार चल रहा है। कुछ खनन माफिया पहाड़ों का अवैध खनन कर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सोनकर ने कहा कि आप लगातार अवैध खनन का मुद्दा उठा रही है, लेकिन बावजूद कथित खनन सिंडिकेट के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने अवैध खनन के पूरे नेटवर्क की एसआईटी जांच कराने की मांग की। प्रदर्शन में मनोज सोनकर, सुनील आर्य, राम मौर्य, अनिल कुमार बिंद, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, बाबूलाल मौर्य, संतोष पाल, अनिल कुमार और राकेश वर्मा सहित अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें