फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कर्मचारियों की समस्याओं पर मंथन, समय से भत्ते व एसीपी लाभ देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मिर्जापुर। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ, जनपद शाखा मिर्जापुर की बैठक शनिवार को लोक निर्माण विभाग परिसर स्थित संघ भवन में हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कर्मचारियों की लंबित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। जिलाध्यक्ष लाल साहब बिंद ने कहा कि कर्मचारियों ने समय से वर्दी एवं धुलाई भत्ता का भुगतान न होने, तैनाती स्थल से अन्य स्थानों पर कार्य लेने, वेतनवृद्धि एवं एसीपी (एश्योर्ड कॅरिअर प्रोग्रेशन) का लाभ समय से न दिए जाने समेत अन्य मुद्दों को उठाया।
विज्ञापन

बैठक में चर्चा हुई कि कर्मचारी के टीए-डीए का भुगतान किया जाए। कर्मचारियों ने मूल कार्य के अतिरिक्त पन्नी बिनने जैसे कार्य न कराए जाने और सभी कर्मचारियों के वेतन का समय से भुगतान सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई। चेतावनी दी गई कि मांगों का समाधान नहीं होने पर संगठन आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए बाध्य होगा, इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभागीय अधिकारियों की होगी। बैठक में मंडल अध्यक्ष जगदीश प्रसाद खरवार, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष मोहनलाल यादव, बबलू खान, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष ममता देवी, कुसुम देवी, ऊषा देवी सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी नेता एवं सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें