भावां। राजगढ़ के बगौड़ा गांव में विवाद के कारण नितेश (30) ने घर से 100 मीटर दूर पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। ग्रामीणों ने शव देखकर परिजनों को सूचना दी। क्षेत्र निवासी बृजेश सोनी ने बताया कि पड़ोसी से भूमि का विवाद है। विपक्षी घर आए ओर भाई नितेश को गाली देते हुए धमकी दी। जान से मारने के लिए दौड़ाया। इस सदमे को भाई बर्दाश्त नहीं कर सका। घर से 100 मीटर दूर मठहवा तालाब के भीठे पर इमली के पेड़ पर फंदे से लटक कर जान दे दी। उसकी मौत हो गई। आरोप लगाया कि उसके भाई की मौत के दोषी पड़ोसी और उसके पुत्र है। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाए। थानाध्यक्ष बाल मुकुंद मिश्रा ने बताया कि फंदे से लटककर युवक की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।