मिर्जापुर। विजयपुर कोठी स्थित डॉ. नीरज सिंह के आवास पर शनिवार को हुई बैठक में चार दिसंबर को लालगंज तहसील क्षेत्र के बामी गांव में ब्राह्मण परिवार के तीन मासूम की हत्या व मुख्यमंत्री के आश्वासन के बावजूद आजतक अपराधियों के न पकड़े जाने पर रोष व्यक्त किया गया।
नवसृजित संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि 27 जनवरी को एक बार फिर से जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मामले की सीबीआई जांच की मांग करेगा। जांच का आदेश न मिला तो ब्राह्मण समाज सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। बैठक में डा. नीरज त्रिपाठी, एसएन पाठक, गणेश प्रसाद अवस्थी, संतोष तिवारी, शुभम मिश्र आदि उपस्थित रहे।