फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ससुराल गए युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। थाना क्षेत्र के खटखरिया गांव निवासी युवक जमालपुर के ओड़ी रामनगर स्थित अपने ससुराल गया था। वहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार की रात ससुराल पक्ष के लोग युवक का शव लेकर उसके घर खटखरिया पहुंचे। शव घर पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

खटखरिया गांव निवासी शरीफ (35) के ससुराल कूड़ी रामनगर में 25 मई को शादी थी। शरीफ अपनी ससुराल जमालपुर थाना क्षेत्र के ओड़ी रामनगर में आयोजित शादी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। ससुराल में ही मंगलवार को शरीप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोग शरीफ के शव को लेकर मंगलवार की रात उसके घर खटखरिया गांव पहुंचे। शव घर पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शरीर पर चोट का निशान होने से पत्नी रीता तथा परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। युवक की मौत की सूचना परिजनों ने राजगढ़ थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजगढ़ थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि युवक अपने ससुराल जमालपुर थाना क्षेत्र के ओड़ी रामनगर गया था। वहां उसकी मौत हो गई। ससुराल वाले उसका शव लेकर खटखरिया गए। मृतक के घर वालों की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें