फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सुखदरिया जल प्रपात में काशी के पुजारी की मौत, बैंक कर्मी की तलाश जारी

विज्ञापन
डूब कर मृत फ़ाइल फ़ोटो अंकित कुमार
विज्ञापन
अहरौरा के छातो गांव स्थित सुखदरिया जल प्रपात पर हुआ हादसा
विज्ञापन

इमिलियाचट्टी। अहरौरा के छातो गांव स्थित सुखदरिया जल प्रपात पर रविवार दोपहर पिकनिक मनाने गए पुजारी विकास पांडेय (36) व वरुणा आईसीआईआई बैंक के कर्मचारी अजय कश्यप उर्फ रिंकू (32) स्नान करते समय गहरे पानी में डूब गए। साथियों ने बचाने का प्रयास किया पर असफल रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से विकास के शव को बाहर निकाला। रिंकू की तलाश जारी है। एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया है। परिजनों को सूचना दी गई है। रिंकू की 11 जुलाई को शादी हुई है।
वाराणसी के रामनगर तपोवन निवासी विकास और अजय कश्यप रिंकू सात-आठ साथियों के साथ लोग रविवार दोपहर में पिकनिक मनाने के लिए अहरौरा के छातो गांव स्थित सुखदरिया जल प्रपात पर आए थे। खाना बनाकर खाने के बाद शाम पांच बजे सभी दरी में स्नान कर रहे थे। विकास और रिंकू के गहरे पानी में जाने से डूब गए। शाम छह बजे पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की। डेढ़ घंटे बाद विकास का शव बरामद हुआ। रिंकू की तलाश जारी है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी। दोनों के परिजन पहुंच रहे हैं। विकास पूजा-पाठ कराने का काम करता था। उसे एक पुत्र और एक पुत्री है। अजय कश्यप रिंकू आईसीआइसीआई बैंक वरुणा ब्रांच में कर्मचारी है। रिंकू की 11 जुलाई को शादी हुई थी। थानाध्यक्ष अजय मिश्रा ने बताया कि पिकनिक मनाने आए दो युवक नहाते समय गहरे जल में जाने से डूब गए। एसडीआरएफ को बुलाया गया है। परिजनों को सूचना दे दिया गया है।
विज्ञापन

इनसेट
कर्णावती नदी चेक डैम पर नहाते समय युवक डूबा
विंध्याचल के धौरहरा के वैशपुर कर्णावती नदी चेक डैम पर रविवार को शाम पांच बजे स्नान करने गए अंकित कुमार सरोज (23) डूब गया। आधा घंटे बाद युवक को बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर ले गए। जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। विंध्याचल के रायपुर गांव निवासी अंकित रविवार को घर से तीन चार साथियों के साथ दोपहर बाद लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर धौरहरा के वैशपुर कर्णावती नदी चेक डैम पर स्नान करने गया था। ग्राम प्रधान प्रशासक संतोष कुमार तिवारी व पूर्व प्रधान त्रिलोकी नाथ ने बताया कि मृतक दो भाई व एक बहन में बड़ा था। महाराष्ट्र में नौकरी करता था। तीन दिन पहले घर आया था । थानाध्यक्ष विंध्याचल अजीत कुमार सिंह ने बताया कि डूबने से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन

इनसेट
कुशियरा जलप्रपात में डूब रहे युवक को बचाया
लालगंज। कुशियरा जलप्रपात पर रविवार को स्नान के दौरान भदोही निवासी आजाद अली (25) युवक डूब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालकर पुलिस की मदद से सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। भदोही के खम्हरिया निवासी आजाद अपने चार साथियों के साथ कुशियरा जलप्रपात घूमने आया था। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि युवक को सीएचसी के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।

डूब कर मृत फ़ाइल फ़ोटो अंकित कुमार

डूब कर मृत फ़ाइल फ़ोटो अंकित कुमार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें