फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटककर विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के सिंधोरा गांव में शनिवार की रात को एक विवाहिता ने कमरे की छत में लगी कड़ी के सहारे फंदा लगा लिया। रात में जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मायके वालों ने दहेज प्रताड़ना के कारण हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

मड़िहान के लुसा गांव निवासी श्याम नरायण की पुत्री रीना देवी (26) की शादी 2013 में पड़री थाना क्षेत्र के सिंधोरा गांव निवासी छोटेलाल कनौजिया से हुई थी। छोटेलाल चार भाइयों में सबसे छोटा था। रीना देवी शनिवार की रात को कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर लटक गई। रात को पत्नी को खोजते हुए पति छोटेलाल पहुंचा। उसने पत्नी को फंदे पर लटकता देखा। परिजनों ने पड़री पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रीना के पिता श्याम नरायण ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। ससुराल वालों ने ही उसकी हत्या की है। शव को फंदे से लटका दिया है। मृतक को दो पुत्रयां नैंसी (7) व कली (5) हैं। थानाध्यक्ष पड़री माधव सिंह का कहना है कि घटना में मृतक के घर वालों ने तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें