गुजरात में संदिग्ध हालात में मौत होने के बाद शनिवार की देर रात को युवक का शव उसके गंव जिगना थाना क्षेत्र के कुशहा बहुरियाका पुरा में पहुंचा गया। परिजनों ने संदिग्ध मौत पर शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की। जिगना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जिगना थाना क्षेत्र के कुशहा बहुरिया का पूरा गांव निवासी मनोज कुमार सरोज (24) घर से दो माह पूर्व गुजरात प्रांत के भावनगर जनपद के कुंडाला में केजे पाइप फिटिंग कंपनी में कार्य करता था। 10 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। पास पड़ोस के लोग शव लेकर शनिवार की देर रात घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। पिता राम बहादुर ने जिगना थाने में प्रार्थना पत्र देकर हत्या का आरोप लगाते हुए शव का पोस्टमार्टम की मांग की। राम बहादुर ने बताया कि दो माह पूर्व उसका पुत्र नौकरी पर गुजरात गया था। उसे बताया गया कि शुक्रवार को तबियत खराब होने पर कंपनी के लोग अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। कंपनी की मदद से पड़ोस के रहने वाले लोग शव लेकर घर पहुंचे। मनाज का छोटा भाई विनोद व राज कुमार अभी पढ़ाई कर रहे हैं। पिता घर पर रह कर मजदूरी करते हैं। उसकी चार वर्ष पूर्व विंध्याचल थाना क्षेत्र के आदमपुर में शादी हुई थी। अभी कोई संतान नहीं है।