विंध्याचल थाना क्षेत्र के गोसाईं पुरवा गांव मलियान बस्ती में शनिवार की दोपहर बालिका घर के पास स्थित कुंए के पास डारा पर टंगे कपड़े को उतारते समय कुएं में गिर गई। आसपास के लोगों की मदद से उसे बाहर निकाल कर इलाज के लिए डाक्टर के पास ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गोसाई पुरवा गांव स्थित मलियान बस्ती में रमाशंकर मौर्य की पुत्री अंशु कुमारी मौर्या (10) गांव में स्थित उत्तर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा थी। विद्यालय से दोपहर एक बजे छुट्टी होने के बाद घर पहुंची। घर का कपड़ा मकान के पास स्थित कुएं के पास डाला हुआ था। वह कपड़ा उतारने के लिए कुंए के पास पहुंची। इस दौरान पैर फिसलने से वह कुएं में जा गिरी। बालिका के कुएं में गिरते देख ग्रामीणों ने देखा मौके पर पहुंचकर उसको बाहर निकाला। परिजन उसे अटल बिहारी वाजपेई चौराहे के पास स्थित जनजीवन हॉस्पिटल में इलाज के लिए लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । बालिका के कुएं में गिरने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची शव का पंचायतनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।