जमालपुर। क्षेत्र के भदावल गांव निवासी बालक चंदौली जिले के उसरौड़ी गांव स्थित अपने मौसा के घर पर खेलते समय तालाब में गिरने से डूब गया। उधर, परिजन उसकी तलाश करने लगे। इस बीच रात में तालाब में उसका शव उतराया हुआ मिला। बालक की मौत होने पर परिवार में कोहराम मच गया।
क्षेत्र के भदावल गांव निवासी मुकेश बियार अपने परिवार को लेकर चंदौली जिले के उसरौड़ी गांव स्थित साढूू के घर पर गए थे। बुधवार को साढ़ू के खेत में गेहूं की कटाई चल रही थी। मुकेश उनकी पत्नी भी गेहूं कटाई में मदद कर रहे थे। इस दौरान उनके दोनों पुत्र आठ वर्षीय राजा और छह वर्षीय छोटे बियार वहां खेल रहे थे। खेलते समय राजा का पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गया। उसके छोटे भाई ने परिजनों को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर परिजनों तालाब में खोजबीन शुरू की लेकिन वह नहीं मिला। बाद में रात में उसका शव उतराया हुआ मिला। शव मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की मां राधा और मौसी श्यामा का रो रोकर कर हाल बेहाल हो गया।