पटेहरा। विकास खंड के कुसम्हा ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान के पद पर निर्विरोध निवार्चन लगभग तय है। कुसम्हा से केवल विकास सिंह का नामांकन होने से ग्राम पंचायत में प्रधान पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय है।
ब्लाक मुख्यालय से ग्राम प्रधान पद के लिए केवल दो पर्चे ही खरीदे गए थे। जिसमें पिता राजकुमार सिंह और उनके पुत्र विकास सिंह ने पर्चा खरीदा था। नामांकन केवल विकास सिंह का होने से ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद पर निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय है। यदि 18 अप्रैल तक नामांकन में कोई त्रुटि नहीं मिली तो ग्राम पंचायत कुसम्हा निर्विरोध हो जाएगा। आरओ एस के सिंह ने बताया कि कुसम्हा ग्राम पंचायत के सभी 11 ग्राम पंचायत सदस्य भी निर्विरोध चुने गए हैं। जिसमें कंचन, प्रदीप, अर्जुन, रामलक्षन, भुनेश्वर, अर्जुन, कुसुम कुमारी, लालता, बुटुली, श्यामा, शैल कुमारी का प्रत्येक वार्ड में केवल एक नामांकन हुआ है।