जिले में पिछले 38 दिनों से लगातार कोविड संक्रमित मिल रहे हैँ। सोमवार को दो संक्रमित मिले, परंतु एक युवक की कोविड से मौत हो गई। 27 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गए। इसके साथ ही जिले में एक्टिव केस की संख्या 69 हो गई है।
जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 12,019 है। सोमवार को 27 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गए। इसके साथ ही जिले में अब तक 11 हजार 828 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक 122 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस 69 हैं। कोविड के नोडल डॉ. अजय कुमार ने बताया कि जिले में सोमवार को 1981 लोगों की जांच रिपोर्ट आई है। इसमें कोई संक्रमित नहीं मिला है। दो संक्रमितों की रिपोर्ट गैर जनपद में जांच के बाद आई है। चुनार के ऐबकपुर निवासी एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की जांच वाराणसी में हुई थी। बीते 31 जनवरी को उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। वह घर पर था। तबीयत खराब होने पर परिजन अस्पताल ले जा रहे थे, इस बीच उसकी मौत हो गई। जिले के आठ संक्रमित गैर जनपद के अस्पताल में भर्ती हैं। बाकी होम आइसोलेशन में हैं। जिले में अब तक 12,00,659 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए जा चुके हैं। इनमें से 11,99,797 की रिपोर्ट आई है। अन्य 862 की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में 7,03,793 लोगों की एंटीजन से जांच की गई है।