फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सिर में गोली लगने से मौत, खुदकुशी करने का ऑडियो वायरल

विज्ञापन
चील्ह के चेकसारी में गोली लगने से मृत हर्ष सिंह।  स्रोत- परिवार
विज्ञापन
चील्ह। थाना क्षेत्र के बल्लीपरवा गांव से बृहस्पतिवार दोपहर घर से निकले हर्ष सिंह का शव घर से डेढ़ किमी दूर चेकसारी गंव में ट्यूबवेल के पास पोखरे के भीटे पर मिला। दाहिने कनपटी पर गोली लगने से मौत हो हुई थी। ट्यूबवेल मालिक की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव की शिनाख्त की। सूचना पर परिजन पहुंचे। हर्ष का अपने दोस्तों को भेजा गया ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह आत्महत्या कर बात कर रहा है।
विज्ञापन

बल्लीपरवा गांव निवासी हर्ष सिंह (23) ट्रेलर चलवाता था। बृहस्पतिवार की दोपहर वह घर से निकला था। शाम को पिता अनिल सिंह के पास दोस्तों ने फोन कर बताया कि हर्ष ने खुद पर तमंचा तान लिया है। रात नौ बजे चेकसारी गांव निवासी लल्लन यादव ट्यूबवेल के पास गए तो देखा कि भीटे पर युवक का शव पड़ा है। कनपटी पर गोली लगी है। लल्लन के शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी। सूचना पुलिस को दी गई। शव के पास तमंचा, कारतूस, मोबाइल और आधा जला सिगरेट मिला था। हर्ष की बुलेट शव से 50 मीटर दूर खड़ी थी। पुलिस ने लोगों की मदद से शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। मामले में हर्ष सिंह का ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें वह आत्महत्या करने की बात कर रहा है। मौके पर सीओ सदर अमर बहादुर , थानाध्यक्ष चील्ह रविंद्र भूषण मौर्य के साथ मौके पर जांच करने पहुंचे।
ऑडियो में बताया किसी का दोष नहीं
हर्ष सिंह ने चार-पांच दोस्तों को फोन करने के साथ ही ऑडियो भेजा था। इसमें वह कह रहा है कि वह जान देने जा रहा है। इसमें उसके माता-पिता, गर्लफ्रेंड का कोई दोष नहीं है। उसके मौके के बाद किसी को परेशान नहीं किया जाए।
विज्ञापन

...................................

सात बजे मां से की थी बात
पिता अनिल सिंह ने बताया कि बजे हर्ष सिंह माता भारती देवी से फोन पर बात करके बताया था कि मिर्जापुर में है। कुछ देर में आ रहा है। बताया की उसके कुछ दोस्त शाम सात बजे उसके घर उसको पूछने आए थे। दोस्तो ने बताया कि वह फोन कर बताया कि आत्महत्या करने जा रहे है।
...................................
हर्ष पर पूर्व में दर्ज है मारपीट का मुकदमा
सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि हर्ष सिंह पर चील्ह और देहात कोतवाली में मारपीट के तीन मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें विवेचना चल रही है। पुष्पा नाम से गैंग चलता था। इसमें कई लड़के जुड़े हुए हैं।
.....................................
मौके पर नहीं मिला कड़ा, जैकेट और चाभी
हर्ष सिंह के पिता अनिल सिंह ने बताया कि मौके पर पुत्र के हाथ का कड़ा, जैकेट, गमछा और चाभी नहीं मिली। इससे शंका हो रहा है कि किसी ने उसकी हत्या तो नहीं की। आखिर उसका सामान कहां गया।

........................................................
वर्जन
दोस्तो को फोन करके और ऑडियो डालकर हर्ष ने बताया कि वह आत्महत्या करने जा रहे है। उसके साथी उसे खोज रहे थे। दाहिने हाथ के ऊपर कनपटी पर गोली लगी है। जो आत्महत्या साबित कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

अमर बहादुर, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें