फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: फंदा लगाने से मौत, शव लेकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के बैयाडाड़ गांव में एक व्यक्ति फंदे पर लटक गया। परिजन फंदे से उतारकर उसे मंडलीय अस्पताल लेकर आए। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल कर्मचारी शव को रखने जा रहा था कि परिजन लेकर भागे। अस्पताल कर्मचारी ने सूूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

बैयाडाड़ निवासी महेश बिंद (40) का बुधवार की सुबह फंदे पर लटका शव मिला। परिजन किसी तरह से फंदे से उताकर मंडलीय अस्पताल लेकर आए। यहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव को रखने के लिए कर्मचारी जा रहा था कि रास्ते से परिजन शव लेकर भाग गए। इसकी सूचना शहर कोतवाली में दी गई। शहर कोतवाली पुुलिस ने देहात कोतवाल को इसके बारे में बताया। शहर कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि अस्पताल से सूचना आई कि एक व्यक्ति की फंदे पर लटकने से मौत हुई है। शव को रखने मोर्चरी ले जाया जा रहा था कि परिजन लेकर चले गए। व्यक्ति देहात कोतवाली क्षेत्र का था, तो देहात कोतवाली पुलिस को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें