मडिहान के कलवारी खुर्द गांव में करंट से मृत राजकुमार उर्फ मनसा पटेल । स्रोत-परिजन
कलवारी। मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी खुर्द गांव निवासी राजकुमार उर्फ मनसा पटेल (55) की बुधवार सुबह बोरिंग की मशीन चालू करते समय करंट लगने से मौत हो गई।
कलवारी खुर्द निवासी राजकुमार उर्फ मनसा पटेल बुधवार सुबह छह बजे घर के बगल में ही खेत में धान का नर्सरी सींचने के लिए बोरिंग चालू करने गए। बोरिंग मशीन चालू करने के दौरान करेंट की चपेट में आ गए। जमीन पर गिरा देख परिवार के लोग दौड़े और तुरंत निजी साधन से सीएचसी मड़िहान ले गए। जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिवार में तीन बेटे और एक बेटी है। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।