संवाद न्यूज एजेंसी
कछवां। कटका पड़ाव पर मंगलवार रात होटल से खाना लेकर कार सवार को देने जा रहे वेटर चांदबाबू उर्फ मजनू (35) को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। बाइक सवार को उसके दूसरे साथी बाइक से लेकर चले गए।
घायल मजनू रात भर पड़ा रहा। उसे इलाज नहीं मिल सका। सुबह लाेगों ने मृत अवस्था में देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पत्नी रेहाना ने होटल मालिक पर उपचार न कराने और हादसे की सूचना न देेने का आरोप लगाया। मिर्जामुराद के मानापुर छतेरी गांव निवासी चांदबाबू उर्फ मजनू (35) होटल में वेटर था। मंगलवार रात को कटका पड़ाव स्थित एक होटल के सामने हाईवे पर खड़ी कार में सवार लोगों ने खाने का ऑर्डर दिया।
मजनू खाना देने जा रहा था। तभी वाराणसी से प्रयागराज जा रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। मजनू गंभीर रुप से घायल हो गया। अज्ञात बाइक सवार भी घायल हुआ।
अन्य बाइक सवार साथी लेकर भाग गए। क्षतिग्रस्त बाइक वहीं पड़ी रही। घायल मजनू हाईवे किनारे पड़ा रहा। देर रात उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक के दो पुत्र अल्तमस व रमजान का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। ने आरोप लगाया कि पति होटल पर काम करते थे।