फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अबू धाबी से सोनू की लाश पहुंची मिर्जापुर, सुरक्षाकर्मियों ने मारी थी गोली; पत्नी बोली- कैसे पालूंगी बच्चे

Thu, 01 May 2025 08:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

सोनू की लाश घर पहुंचते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सभी के आंखों में आंसू थे। पत्नी बोल रही थी कि अब कैसे बच्चों को पालूंगी। घर कैसे चलेगा?
विज्ञापन
सोनू की लाश देख बिलखती पत्नी और बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime: दुबई में नौकरी का झांसा देकर एजेंट द्वारा अबू धाबी भेजे गए सोनू की मौत के 28 दिन बाद उसका शव गुरुवार की शाम उसके गांव पिपराडाड़ (मिर्जापुर) पहुंचा। शव देखते ही परिजनों के साथ ही पड़ोस के लोग गमगीन हो गए।

विज्ञापन




शव के साथ आए साथी ने बताया कि बार्डर फोर्स ने तीन अप्रैल को गोली मारी थी। इससे सोनू की मौत हुई है। जबकि वहां की सरकार ने हार्ट अटैक को इसका कारण बताया है। गोलीबारी में दो अन्य साथी भी घायल हैं। देर शाम को सोनू का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

फोन पर घटना की जानकारी मिलने के बाद से परिवार सदमे में था। मां मीला देवी ने डीएम को पत्र लिखकर बेटे के शव को घर मंगाने की गुहार लगाई थी। इसके साथ ही पीएम, सीएम और विदेश मंत्रालय को भी पत्र लिखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव पहुंचते ही मचा कोहराम। - फोटो : अमर उजाला
मां मीला देवी ने बताया कि एक एजेंट के झांसे में आकर उनका बेटा दुबई के बजाए अबू धाबी में नौकरी करने चला गया था। उसकी कंपनी एनपीसी ट्रोजन यूएई ओमान बॉर्डर पर है। उसके साथी का फोन आया था कि सोनू और दो-तीन अन्य पड़ोसी खाना खाने के बाद यूएई ओमान बॉर्डर के पास टहल रहे थे। तभी गोली चलने की आवाज आई।

दो साथियों को हिरासत में ले लिया गया तो वहीं सोनू को गोली लगी और तब से वह लापता है। बाद में जानकारी मिली कि सोनू की अस्पताल में मौत हो गई। सोनू को दो बेटी और एक बेटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें