फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिन से लापता जलकल कर्मी का गंगा में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। आठ दिनों से लापता शहर कोतवाली के घुरहूपट्टी निवासी जलकल कर्मी का शव शनिवार की शाम को गंगा नदी से बरामद हुआ। परिजनों ने कपड़ा इत्यादी से शव की शिनाख्त की। हत्या कर शव को नदी में फेंके जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के घोरावल थाना क्षेत्र के नौगांव निवासी राजकुमार गौड़ (41) पिछले 10 वर्ष से नगर के लालडिग्गी स्थित जलकल विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। पहले वह नगर के राजाविजयपुर स्थित किराए के मकान में रहते थे। पिछले तीन वर्ष से डाकखाने के सामने नगरपालिका के सरकारी आवास में रहने लगे थे। नौ अप्रैल को घर से शाम को पांच बजे सामान लेने के लिए पैदल ही निकले। पर तब से लौटे नहीं। परिजनों ने खोजबीन करने के बाद शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी, पर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। 22 अप्रैल को पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। शनिवार की शाम को किसी ने पुलिस को सूचना दी कि फतहां गंगा घाट पर एक शव बह रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलाया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शिनाख्त की। हाथ, पैर में कटे का होना, चेहरा काला पड़ जाने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल रविंद्र कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। इस बाबत सीओ सिटी प्रभात राय ने बताया कि आठ दिन से लापता जलकल कर्मी का शव शनिवार को गंगा नदी में मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। रिपोर्ट के हिसाब से मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
राजकुमार गौड़ 16 अप्रैल की शाम को घर से निकलने के बाद पैदल ही पुलिस लाइन रोड पर कसेरवा के इनारा के पास स्थित पान के दुकानदार से मिले थे। पान दुकानदार ने उन्हें रोका तो हाथ से इशारा कर बोला कि अभी जरूरी काम से जा रहे हैं, लौट कर वापस आएंगे। राजकुमार घर से निकले से आधा घंटे पहले पहले उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें