फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में उतराया मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह टहलने निकले ग्रामीणों को क्षेत्र के गरौड़ी स्थित जरगो नहर में बुधवार को पानी में उतराया हुआ शव दिखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पानी में उतराए युवक के शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों में शव देखते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के विसौरा खुर्द गांव निवासी विजय कुमार (35) पुत्र स्व. हीरालाल अहरौरा थाना क्षेत्र स्थित खदान में चालक का काम करते थे। मंगलवार की रात खदान से काम करके बाइक से वह घर लौट रहे थे। रास्ते में गरौड़ी गांव स्थित जरगो नहर में संदिग्ध परिस्थितियों में गिर गए। युवक का बाइक नहर के पटरी के ऊपर ही गिरा था। युवक नहर में चला गया था। सुबह जब ग्रामीण टहलने निकले तो नहर में उतराया हुआ शव देखकर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जरगो नहर से शव को बाहर निकलवाया। स्थानीय लोगों ने उसकी शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मृतक के भाई शम्भू की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षण नवीन कुमार तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला नहर में गिरने से मौत का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें