फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मिला शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। चुनार कोतवाली क्षेत्र के कुशहा गांव निवासी वृद्ध का सोमवार की सुबह गांव स्थित हनुमान मंदिर के पास तालाब में शव मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची चुनार पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी मीरे यादव (62) सोमवार की सुबह छह बजे सीवान में भैंस चराने के लिए गये। भैंस तो घास चरने के बाद घर पहुंच गई, पर मीरे नहीं पहुंचे। काफी देर तक मीरे के घर न पहुंचने पर परिजन खोजबीन करने लगे। इस दौरान गांव के एक बच्चे ने बताया कि तालाब में एक वृद्ध का शव पड़ा है। सूचना पर परिजन वहां पहुंचे । मीरे के भाई पप्पू यादव ने तालाब से शव निकाला। जहां वृद्ध का शव मिला। वहां पर ढाई से तीन फीट ही पानी था। पप्पू यादव ने बताया कि मृतक के हाथ में लाठी था। लाठी में दोनों हाथ बंधा हुआ था। इससे लग रहा है कि उनके भाई की हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया है। सूचना पर सीओ चुनार रामानंद राय व कोतवाल चुनार त्रिवेणी लाल सेन फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए। मीरे के मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग किया। पुलिस उपाधीक्षक रामानंद राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया तालाब में में डूबने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चलेगा। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें