फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। अमोई नवडीहवा गांव निवासी श्रमिक का शव बुधवार को दोपहर में खनिया जंगल में पेड़ की डाल पर लगे फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई।
विज्ञापन


अमोई नवडीहवा गांव निवासी उमा (44) खनिया जंगल में छप्पर में रहते थे। मजदूरी कर जीवन यापन करते थे। करीब 15 साल पहले पत्नी एक बच्चे को छोड़कर कहीं और चली गई थी। इसी बीच उमा का एक महिला से प्रेम संबंध हो गया। कुछ माह पहले प्रेम संबंध को लेकर महिला के पति से विवाद हुआ था। बुधवार को दोपहर में चरवाहों ने जंगल में पेड़ की डाल में लगे फंसे से शव लटका देखा। चरवाहो ने इसकी जानकारी गांव में दी। मौत की सूचना पर परिजनों ने पहुंचकर पहचान की। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया। परिजन हत्या कर शव पेड़ से लटकाने की आशंका जता रहे हैं। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें