अदलहाट। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित समदपुर गांव के पास बुधवार को देर शाम टैंकर की चपेट में आने से एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। टैंकर चालक घटना के बाद फरार हो गया।
अहरौरा थाने के बरही बेचूबीर गांव निवासी किसान नंदू गुप्ता (50) बुधवार को दोपहर बाद समदपुर गांव निवासी अपने मामा नाहक साव के घर गए थे। वहां से देर शाम समदपुर गांव के पास सड़क किनारे से अपने मामा के घर पैदल जा रहे थे। इस बीच अहरौरा से वाराणसी की ओर जा रहे टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दिया। इस हादसे में नंदू की मौके पर ही मौत हो गई। उनसे एक पुत्र है। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि टैंकर की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद
राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद
राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद
राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद