फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चाय की दुकान चलाने वाले पिता की बेटी तीसरी बार खेलेगी राष्ट्रीय ताइक्वांडो

विज्ञापन
बाएं से खिलाड़ी आदित्य,संविदा श्रीमाली व सृष्टि गुप्ता। -सोशल मीडिया।
विज्ञापन
सृष्टि के साथ संविदा और आदित्य का भी चयन, 22 से 26 अक्तूबर तक श्रीनगर में होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

मिर्जापुर। चाय की दुकान चलाने वाले पिता की बेटी सृष्टि गुप्ता तीसरी बार राष्ट्रीय ताइक्वांडो खेलेगी। लेकिन वह बेटी के सपनों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। नगर क्षेत्र की सृष्टि गुप्ता लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में यूपी की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनके साथ संविदा श्रीमाली और आदित्य का भी चयन हुआ है। तीनों खिलाड़ी अयोध्या में प्रशिक्षण लेने के बाद सोमवार को श्रीनगर के लिए रवाना हो गए। 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 22 से 26 अक्तूबर तक होगी।
विज्ञापन

आर्य कन्या बालिका इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा सृष्टि के पिता चाय-पान की छोटी दुकान चलाते हैं। सृष्टि वर्ष 2024 और वर्ष 2025 की प्रतियोगिताओं में मामूली अंतर से पदक जीतने से चूक गईं थीं। वहीं, संविदा और आदित्य लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। आदित्य के पिता मजदूरी कर बेटे के सपनों को पूरा कर रहे हैं। तीनों खिलाड़ियों के चयन पर नगर के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्र सहित खेल जगत से जुड़े लोगों ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें