फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी तूफान से तीन दर्जन गांवों में अंधेरा

Thu, 02 Jun 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
तूफान से नुकसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हलिया व लालगंज इलाके में मंगलवार की रात आए आंधी तूफान में के दौरान बिजली के तार के टूटने के साथ ही  साथ कई पेड़ गिर गए। इससे मंडी आढ़त के लिए बनाया गया   भवन क्षतिग्रस्त हो गया जबकि लालगंज के तीन दर्जन गांवों में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन


मामले की जानकारी होने पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने टूटे तार  को जोड़वाने का कार्य प्रारंभ कर दिया। 

क्षेत्र के बेलन बराैंधा में वर्ष 2014-15 के दौरान मंडी आढ़त का निर्माण किया गया था। गोदाम नहीं होने के कारण आढ़त आवंटन नहीं हो पाया था। मंगलवार की रात आई आंधी तूफान के कारण बगल में स्थित पेड़ गिर पड़ा। जिससे पास से एलटी लाइन भी टूट कर भवन पर गिरा पड़ा, हालांकि इस दौरान अधिक नुकसान नहीं हुआ।

लालगंज थाना क्षेत्र के ज्ञानगंगा पेट्रोल पंप के  पास तार टूटने से लालगंज व बरौधा क्षेत्र में तीन दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। 


एसएसओ लालेश्वर सिंह ने बताया कि मरम्मत कार्य जारी है। शाम तक बिजली बहाल होने की उम्मीद है। बिजली नहीं होने से इलाके में पेयजल की समस्या उपन्न हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें