फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर दूधिया की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। कटरा कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री पुल पर सोमवार की रात दूध बेचकर वापस घर जा रहे साइकिल सवार दूधिया को ट्रक ने टक्कर मार दिया। इससे दूधिया गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधेड़ की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

चील्ह थाना क्षेत्र के लखनपुर मवैया गांव निवासी 50 वर्षीय जंग बहादुर यादव प्रतिदिन की तरह सोमवार की देर शाम को साइकिल से दूध लेकर शहर में बेचने आए थे। रात को वह दूध बेचकर वापस घर जा रहे थे। रास्ते में कटरा कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री पुल पर अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दिया। इससे दूधिया गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक मौका पाकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दिया। आनन फानन में घायल दूधिया को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां रात में डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक को छह पुत्री और दो पुत्र है। इसमें चार पुत्रियों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें