डकीनगंज स्थित रोड़ पर सेनेटाइज करने के लिए नगर पालिका के द्वारा बनाये गये बाक्स ।
- फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। नगर के लालडिग्गी स्थित चौबेटोला के पास नगर पालिका की ओर से एक सैनिटाइजेशन चैंबर बनाया गया है। इसमें नागरिक जब जाएंगे तो सैनिटाइज होकर निकलेंगे। मंगलवार को इसे चालू कर दिया गया।
तकरीबन 20 हजार रुपये की लागत से यह चैंबर बनाया गया है। जलकल अभियंता रविकर सिंह ने बताया कि अभी यह आप्टीमाइज नहीं हुआ है। लाकडाउन के चलते सामान नहीं मिल पा रहा है लेकिन मैनुअली काम होता रहेगा। उन्होंने बताया कि इसमें प्वाइंट वन फीसद सोडियम हाइपोक्लोराइड का प्रयोग किया जाएगा। नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि नगर पालिका की कई योजनाएं हैं। लाकडाउन की वजह से काम कुछ धीमा हुआ है लेकिन नागरिकों के स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए कार्य जारी है।