फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: राजगीर के खाते से साइबर ठगों ने निकाले 1.77 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। तेंदुई गांव निवासी उमाकांत उमाकांत के इंडियन बैंक के खाते से साइबर ठगों ने 1.77 लाख रुपये निकाल लिए। वह राजगीर का काम करता है।
विज्ञापन

शिकायत पर सक्रिय हुई मिर्जापुर साइबर क्राइम की टीम ने ठग के बैंक खाते को होल्ड करा दिया है। तेंदुई गांव निवासी उमाकांत ने 15 अक्तूबर को मिर्जापुर के एक चिकित्सक के नंबर पर कॉल किया था लेकिन कॉल गलती से किसी ठग के पास चला गया। ठग ने खुद को चिकित्सक के यहां से बताते हुए बड़ी चालाकी से उमाकांत से बैंक संबंधी जानकारी हासिल कर ली।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि 18 और 19 अक्टूबर के बीच ठग ने अलग-अलग बैंक खातों में 1.77 लाख रुपये निकाल लिए। उमाकांत ने लालगंज थाने में तहरीर देकर घटना की सूचना दी। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि मामले की साइबर टीम जांच कर रही है। एक लाख रुपये की राशि को होल्ड करा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें