फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर विधायक की फर्जी आईडी से पैसे मांगने की जांच कर रही साइबर सेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र के फर्जी फेसबुक आईडी से पैसे की मांग किए जाने के मामले में विधायक ने एसपी को मामले से अगवत कराया साथ ही जिससे पैसा मांगा गया था। उससे थाने में तहरीर दी। जिसके बाद साइबर सेल मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

इस समय जालसाज फेसबुक दूसरे की आईडी बनाकर उनके परिचितों से पैसे मांगने का कार्य कर रहे हैं। जिले के पूर्व आईजी पीयूष श्रीवास्तव, महिला थानाध्यक्ष सीमा सिंह, पूर्व कटरा कोतवाल रमेश यादव आदि बहुत से लोगों की फर्जी आईडी बनाकर पैसे की मांग की जा चुकी है। रविवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के सूरज कसेरा से नगर विधायक की फर्जी फेसबुकर आईडी बनाकर किसी ने पैसे की मांग की। पैसे मांगे जाने पर सूरज चौंक गया। उसने इसकी जानकारी नगर विधायक को दिया। नगर विधायक ने मामले को एसपी और एएसपी सिटी से अवगत कराया। साथ ही सूरज से तहरीर दिलाया। इसके बाद साइबर सेल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें