पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है। तहरीर में किशोरी के बड़े पिता ने बताया कि बीते 31 मई को 11 बजे रात भतीजी शौच करने के लिए बाहर सीवान में चचेरी बहन के साथ गई थी। वहां गांव निवासी आजाद खां ने अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए किशोरी को पकड़कर ओवरब्रिज के नीचे ले जाने लगा। बड़ी भतीजी के शोर मचाने पर युवक मौके से फरार हो गया। किशोरी ने घर आकर घटना की जानकारी दी। जिस पर परिजनों ने थाने में आकर तहरीर दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ छेड़खानी समेत पाक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।