लालगंज। स्थानीय दुबार रोड पर स्थित श्रुति कांवेंट स्कूल के बच्चों ने रविवार को आयोजित वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस दौरान बच्चों ने नाटक, आदिवासी शैली नृत्य, पंजाबी गाना, कव्वाली, विदाई गीत, गुरु वंदना की प्रस्तुति की। बतौर मुख्य अतिथि भदोही के नंदलाल कुशवाहा ने शिक्षा गतिविधियों को सर्वोपरि बताया।
वार्षिकोत्सव में काव्या, नैंसी, तनु, मिमांशा, समीक्षा, साक्षी ने नृत्य, छोटा बच्चा समझ के बोल के दिखाए। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ प्रगति व आंचल, सड़क सुरक्षा अनाशिका, अंजना, श्रीयाक्षी, विदाई गीत स्मृति, साक्षी व आंचल,कराटे पवन,मुझे माफ करना मिमांशा व सौम्या ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जयकुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा से विकास होगा। प्रमुख नरेंद्र गिरि ने कहा कि शिक्षा जागरूकता व आत्मबल देती है। अपनादल के प्रदेश पूर्व प्रदेश सचिव रमाशंकर पटेल ने कहा कि विद्यालय की गतिविधियों से बच्चों में नैतिक आदर्श बनते है। अपना दल के जिलाध्यक्ष रमाकांत पटेल ने कहा कि शिक्षा से सामजीकरण होता है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र का विकास विद्यालय की शिक्षा से निकलती है। स्वागत प्रधानाध्यापक विंध्यवासिनी चौरसिया व आभार प्रबंधक रमेश मौर्य ने व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बापू उपरौध इंटर कालेज के पूर्व उपप्रधानाचार्य अयोध्या प्रसाद यादव व संचालन लालजी मौर्य ने किया। इस अवसर पर डॉ. आरआर कुशवाहा, डॉ. शिवजोर पाल, विश्वनाथ मौर्य, अरुण सिंह, सुरेश सिंह, गुलाब सिंह, त्राणकर्ता आदि मौजूद रहे।