जिला महिला अस्पताल में बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाते सीएमओ डॉक्टर ओपी तिवारी ।
- फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। जिला महिला अस्पताल में रविवार को सघन पल्स पोलियों का अभियान का शुभारंभ करते हुए सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने नवजात बच्चे को पोलियों की ड्राप पिलाई। जिले में दो लाख 20 हजार 284 बच्चों को पोलियों की ड्राप पिलाई गई। अन्य बचे बच्चों को एक सप्ताह तक टीम घर-घर जाकर पोलियों की खुराक पिलाएगी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. नीलेश श्रीवास्तव ने बताया कि शून्य से पांच वर्ष तक के कुल तीन लाख 77 हजार 429 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जनपद में कुल 1862 पोलियों बूथ बनाये गए है। सोमवार से छह दिनों तक पोलियों टीम घर-घर सम्पर्क करके छूटे हुए बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का कार्य करेगी। इसके लिए कुल 65 ट्राजिट व मोबाइल टीम का गठन किया गया है। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा रोडवेज, रेलवे स्टेशन, ईट भट्ठो, टैम्पों स्टैण्ड, मुख्य चैराहों पर पोलियो का खुराक पिलाने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए सात हजार 772 स्वास्थ्यकर्मी, 257 पर्यवेक्षक लगाए गए है।