फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हनुमान मंदिर से मुकुट, गदा और आंख चोरी

विज्ञापन
मंदिर से चोरी के बाद बिखरा सामान: संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
जमालपुर (मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोढ़वा सिलौटा हनुमान मंदिर का ताला चटकाकर चोर बुधवार की देर रात हनुमान जी की मूर्ति का मुकुट, आंख, गदा और पीतल का घंटा उठा ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह दर्शन करने गए लोगों ने जानकारी होने पर सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोढ़वा-सिलौटा सिवान में स्थित हनुमान मंदिर में पूजा कर बुधवार की शाम पुजारी घर चले गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह लोगों ने मंदिर का ताला टूटा और सामान बिखरा देखकर पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि हनुमानजी का चांदी का मुकुट, दो छोटे मुकुट, एक आंख, दस किलो का पीतल का घंटा, एक किलो के सात घंटे, एक आरती की घंटी, एक पीतल का गदा, पीतल का तवा वाला घंटा चोर उठा ले गए। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मंदिर से चोरी की जानकारी मिली है। सीसीटीवी फुटेज से पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें