मिर्जापुर। जिला मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को जीडी बिनानी पीजी काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने नंबर आने के बाद भी बैक लगने पर प्रदर्शन किया। डीएम से कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप था कि अंकपत्र में उनको को करिकुलम एक्टीविटी में अंक मिले हैं, 33 प्रतिशत से अधिक नंबर आने के बाद परीक्षाफल में बैक लगा दिया। इससे वर्ष खराब होने का अंदेशा है। काॅलेज इसको विश्वविद्यालय पर टाल रहा है। सभी बच्चे विश्वविद्यालय कहां तक पहुंच पाएंगे। जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर इस संबंध में उचित कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर अजीत सिंह, रिशीराज यादव, जितेंद्र कुमार, प्रिया यादव, अंजलि पटेल, अर्चना मौर्य आदि थे। प्राचार्य प्रो. ओमशंकर गुप्ता ने कहा कि इस संबंध मेंं विश्वविद्यालय को जानकारी दी गई है। सुधार कराने का प्रयास किया जा रहा है।