फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रंग, कपड़े और मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़

विज्ञापन
नगर के वासलीगंज बाजार सजी अबीर की दुकान, स्रोत संवाद
विज्ञापन
होली की पूर्व संध्या पर बाजारों में मंगलवार को रौनक रही। रंग, कपड़े और मिठाई की दुकानों पर खरीदारों भीड़ उमड़ी। लोगों ने पारंपरिक अबीर-गुलाल और पिचकारियों के साथ-साथ रंगों वाले विशेष पटाखे और नए डिजाइन की पिचकारियाें की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

रमईपट्टी, वासलीगंज, महुवरिया, संगमोहाल, घंटाघर, तेलियागंज, लालडिग्गी, धुंधीकटरा, त्रिमुहानी, सिविल लाइन, फतहां, स्टेशन रोड, बथुआ आदि बाजार में काफी चहल-पहल रही।
बाजार में गुलाल उड़ाने वाले पटाखे 80 रुपये से लेकर 150 रुपये में पांच के पैक में बिक रहे थे। वहीं लगभग 15 से 20 मिनट तक लगातार रंग फैलाने वाले पटाखे 250 रुपये में पांच के पैक में उपलब्ध रहे।
विज्ञापन

गुझिया के साथ ही मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। मिठाई, नमकीन और गुझिया की अलग-अलग रेंज के साथ आकर्षक गिफ्ट हैंपर की खूब खरीदारी हुई। रेडीमेड कपड़ों की बाजारों में रौनक रही। घंटाघर, बसनई बाजार, त्रिमुहानी आदि बाजारों में कपड़े की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। अभिभावक दुकानों पर उनके मन पसंद परिधान दिलाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें