फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मां शीतला के दर्शन-पूजन के लिए उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। प्रसिद्ध 15 दिवसीय गड़बड़ा धाम मेला के पहले दिन सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। देर शाम तक एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने मां शीतला के दर्शन-पूजन किए।
विज्ञापन

सोमवार को भोर से ही लोग गड़बड़ा धाम में पहुंचने लगे। ज्यादातर श्रद्धालुओं ने सेवटी नदी में स्नान कर माला-फूल, नारियल, चुनरी हाथ में लेकर कतारबद्ध होकर माता शीतला के दर्शन-पूजन किए। माता के जयकारे से परिसर गुंजायमान रहा। मेले में पहुंचीं महिला श्रद्धालुओं ने कड़ाही चढ़ाकर पूरी और हलुआ बनाकर माता को भोग लगाया। दर्शन-पूजन से पहले कई लोगों ने मंदिर परिसर में छोटे बच्चों का मुंडन कराया। नव दंपती मंदिर परिसर में सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने में व्यस्त रहे। दर्शन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने गंवई मेले में भ्रमण कर बांस से बने बर्तन, लाई, चिउड़ा, मिठाई आदि की खरीदारी की। मेले में लगे झूले बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहे। मंदिर परिसर में सफाई की व्यवस्था न होने से फिसलन बनी रही। एसडीएम आशाराम वर्मा के निर्देश के बाद भी सेवटी नदी पर बने रपटे पर बिखरी हुई गिट्टियां नहीं हटाई गईं। लोगों को नंगे पत्थरों से होकर आवागमन करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें