फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: महिला की मौत होने पर मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। समोगरा गांव में रविवार को शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

महेवा गांव निवासी कंचन की शादी 10 साल पहले देहात कोतवाली के समोगरा गांव निवासी शिवशंकर के साथ हुई थी। दंपती से एक पुत्री और दो पुत्र हैं। रविवार को दोपहर में पति खेत पर काम करने गया था। शाम को घर आया तो पत्नी कमरे में मृत मिली। कंचन की मां सरिता देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पुत्री चार दिन पहले घर आई थी। उसने बताया कि जेठ-जेठानी जमीन को लेकर विवाद कर रहे हैं। उसे खेत में कम हिस्सा दिया जा रहा है। आरोप लगाया कि दामाद खेत पर काम करने गए थे तो जेठानी और भतीजों ने पीटकर गला दबाकर हत्या की है। दामाद खेत से आए तो बच्चाें ने पिटाई किए जाने की बात बताई। आरोप लगाया कि हत्या कर दरवाजा बंद कर दिए थे। देहात कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जहर खाने से मौत का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें