फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दोस्त करता रहा करोड़ों का लेन-देन, जब इनकम टैक्स ने भेजा नोटिस, तब हुई खाते की जानकारी

Tue, 08 Jun 2021 11:57 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

कटरा कोतवाली क्षेत्र के डंकीनगंज मोहल्ले में रहने वाले शख्स के दोस्त ने उसके नाम पर खाता खोला। उसी खाते से 62 करोड़ का लेने-देन किया। पीड़ित शख्स ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
income tax
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक युवक के खाते से करोड़ों का लेन-देन होता रहा और उसे पता तक नहीं चला। यह खाता दोस्त की नौकरी बचाने के लिए खुलवाया गया था। शख्स को लेन-देन की जानकारी तब हुई जब इनकम टैक्स का नोटिस घर पहुंच गया। कटरा कोतवाली क्षेत्र के डंकीनगंज मोहल्ले में जय प्रकाश केशरी के नाम पर 2012 में प्रयागराज जिले के बैंक में खुले खाते से तीन साल में 62 करोड़ का लेनदेन हो गया। विभाग ने 11 करोड़ 54 लाख का रिटर्न दाखिल करने को कहा है। पीड़ित अब न्याय के लिए चक्कर काट रहा है। एसपी ने मामला दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


जय प्रकाश की ओर से पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि बैंक में क्लर्क के पद पर नौकरी मिलने के बाद 2012 में उसके मित्र आशीष ने बताया कि बैंक से खाता खुलवाने का लक्ष्य मिला है। दोस्त की नौकरी बचाने के लिए जय प्रकाश ने अपने आवश्यक कागजात दे दिए। खाता के बारे में पूछने पर आशीष ने बताया कि तुम्हारे नाम से खाता खोलने की जरूरत नहीं पड़ी। इस बात को वह भूल गया।

17 मई को 11 करोड़ 44 लाख का रिटर्न दाखिल करने के लिए इनकम टैक्स विभाग का नोटिस मिलने के बाद प्रयागराज के एक्सिस बैंक में उसके नाम से खाता होने का पता चला। उसके नाम से वर्ष 2014 से लेकर 2016 तक तीन साल में 50 करोड़ का लेन-देन करते हुए रिटर्न दाखिल किया गया है। जबकि करीब साढ़े ग्यारह करोड़ का रिटर्न दाखिल करने को कहा गया है। निवासी मिर्जापुर का और खाते पर प्रयागराज का पता दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन

वर्ष 2014–15 के वित्तीय वर्ष में 17 करोड़ 4 लाख 54 हजार 97 रुपये का टर्न ओवर रहा। वर्ष 2015 -16 में बढ़कर 21 करोड़ 76 लाख 30 हजार 229 रुपये पहुंच गया। वर्ष 2016- 17 के मात्र आठ माह में 12 करोड़ 86 लाख 63 हजार 374 रुपये रहा। खाता फर्जी हस्ताक्षर से आशीष चला रहा था।

सैकड़ों से करोड़ों तक का हुआ लेनदेन
मिर्जापुर के आधार और पैन कार्ड पर प्रयागराज जनपद के शिवचरण लाल रोड चौक स्थित एक्सिस बैंक में खाता खोला गया। पहली निकासी आशीष ने अपने भाई के खाते में 544 रुपये से की। दूसरी बार अपने ताऊ राजेंद्र प्रसाद के नाम पर एक लाख 86 हजार की डीडी बनवाई। फर्जी खाते से लेन-देन का सिलसिला सैकड़ा से शुरू होकर लाखों में पहुंचा। इस खाते से अंतिम बार नौ लाख 92 हजार की हुई। जो 19 नवंबर 2016 में की गई ।
विज्ञापन

बिहार में मैनेजर है आशीष 
मिर्जापुर बेलतर स्थित एक्सिस बैंक में आशीष क्लर्क था। प्रयागराज जाने के बाद अपने दोस्त जय प्रकाश केशरी के आधार और पैन के आधार पर खाता खोला। उसमें अपना पता देने के साथ ही अपना मोबाइल नंबर भी दे दिया। आशीष बिहार में राष्ट्रीयकृत बैंक में मैनेजर के पद पर कार्य कर रहा है। कुछ दिनों पहले मिर्जापुर आने पर उसे जब दोस्तों ने घेरकर पूछताछ की तो वह दस बीस लाख लेकर उससे टैक्स जमाकर शांत होने को कहने लगा। उसने कहा कि खाता उसके अकेले का नहीं इसमें बड़े बड़े लोग शामिल हैं। उनका नाम पूछने पर कहा कि नाम बताया तो जान को खतरा हो सकता है। उज़की जान जा सकती है।

कटरा कोतवाल स्वामीनाथ प्रसाद ने बताया कि पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक के यहां ज्ञापन दिया है । मामला संज्ञान में आया है, पर घटनास्थल प्रयागराज का है तो मामले की जांच प्रयागराज पुलिस करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें