फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘राजनीति में अपराधियों का दखल

Sat, 09 Jul 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
फतहां स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर प्रेसवार्ता करते पूर्व न्यायमूर्ति सभाजीत यादव। - फोटो : mirzapur
विज्ञापन
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति सभाजीत यादव ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय संविधान पर राष्ट्रीय सेमिनार के माध्यम से देश की तस्वीर को समाज के सामने लाने का प्रयास किया जाएगा। राजनीति में अपराधियों और पैसे वालों का दखल बढ़ने के चलते विकास का पहिया थम गया है।
विज्ञापन


सलिए जनता को जागरूक कर ऐसे लोगाें को बाहर करने का प्रयास किया जाएगा। पूर्व न्यायमूर्ति फतहां स्थित सिंचाई डाक बंगले में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। 


 उन्होंने कहा कि 24 जुलाई को नगर के पुलिस लाइन रोड स्थित जयनाथ उत्सव भवन में राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन होगा। इसमें भारतीय संविधान का उद्देश्य एवं लक्ष्य तथा संसदीय लोकतंत्र की चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी। कहा कि कुछ माह पूर्व संसद में भारतीय संविधान को लेकर चर्चा हुई थी।
विज्ञापन



पूर्व न्यायमूर्ति ने कहा कि आज राजनीति का व्यवसायीकरण हो गया है। इसमें अपराधी और पैसे वालों का दबदबा बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि आम लोग इसमें आने से कतराने लगे हैं। इन पर जल्द ही रोक नहीं लगाई गई तो वह दिन दूर नहीं जब इनका ही राज होगा।

देश की आजादी में वकीलों का अहम रोल रहा है। कहा कि आज लगभग 50 प्रतिशत लोग बेरोजगार हैं। उन्हें रोजगार मिल जाए तो सारी समस्या दूर हो जाएगी। 
इस दौरान उच्च न्यायालय के अधिवक्ता प्रभाकर सिंह, गंगा प्रसाद यादव, अशोक कुमार सिंह, प्रेमकांत श्रीवास्तव, सुनील प्रकाश यादव, गुलाब चंद आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें