जिला अस्पताल में घायल का उपचार करते डॉक्टर।
- फोटो : mirzapur
कटरा कोतवाली क्षेत्र के पथरहिया रोड पर विकास भवन के सामने शनिवार की पूर्वाह्न 11 बजे ट्रक से कुचलकर 28 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई जबकि हादसे में उसका देवर समेत तीन लोग घायल हो गए।
मौके पर पहुंची कटरा कोतवाली पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय भेजवाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन जिला चिकित्सालय पहुंचे और घायल का तत्काल इलाज कराने की व्यवस्था कराई।
देहात कोतवाली क्षेत्र के हजारीपुर गांव निवासी जय प्रकाश (30) अपने बहनोई सुरेश (30) निवासी नुनौनी चुनार के साथ बथुआ स्थित एक चिकित्सक के यहां से दवा लेने आया था। उसके साथ उसकी भाभी रानी (28) पत्नी विजयशंकर एवं भतीजा सत्यम तीन वर्ष भी दवा लेने के निकले।
एक ही बाइक पर सवार महिला समेत चार लोग दवा लेकर रविवार की पूर्वाह्न करीब 11 बजे जैसे ही कटरा कोतवाल क्षेत्र के पथरहिया स्थित विकास भवन कार्यालय के पास पहुंचे कि पीछे से आ रहे डंफर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सड़क पर ही गिर पड़े।
सड़क पर गिरते ही रानी को डंफर ने कुचल दिया। वहीं उसका देवर जय प्रकाश, भाई सुरेश व बेटा सत्यम घायल हो गए। हादसे की खबर लगते ही पहुंचे लोगों ने तत्काल पुलिस अधीक्षक अरिवंद सेन को घटना से अवगत कराया।
जानकारी होते ही वह उन्होंने तत्काल कटरा कोतवाल सुनील दत्त दूबे व मंडी चौकी इंचार्ज मनोज ठाकुर तथा देहात कोतवाल शफीक अहमद एवं शहर केातवाल डीपी शुक्ला को मौके पर भेजा। खुद जिला चिकित्सालय पहुंचकर कप्तान ने घायल का समुचित इलाज कराने की व्यवस्था कराई। उनके निर्देश पर मड़िहान पुलिस ने डंफर को पकड़ लिया।