फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाराब पीने से रोकने पर पत्नी, बेटे पर हमला

Sat, 10 Jun 2017 12:18 AM IST
mirzapur
विज्ञापन
गुरुवार को फिर खुल गई शराब की दुकान।
विज्ञापन
    कछवां थाना क्षेत्र के चड़िया गांव में शुक्रवार को शराब पीने के लिए सामान बेचने जा पति को रोका तो पति ने धारदार हथियार से हमला कर पत्नी व बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोरगुल होने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच बचाव घायलावस्था में महिला तथा उसके बेटे को सीएचसी कछवां ले गए। हालत चिंता जनक होने पर दोनों को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

        
चड़िया गांव निवासी रमेश दलित शराब पीने का आदि है। शराब का पैसा न होने पर घर का सामान बेचकर दारू पीता है। अबतक घर का काफी सामान बेचकर शराब पी चुका है। बेटे के शादी में मिला पीतल का हंडा भी शुक्रवार को बेचने ले जा रहा था। जिसको देखते ही उसकी पत्नी संजू देवी 45 वर्ष रोकने लगी। फिर भी नहीं माना। दोबारा रोकने पर उसे बुरी तरह से मारने पीटने लगा। हंडे को उसके पैर पर पटक दिया जिससे वह घायल हो गई। मां की चीख पुकार सुनकर बाहर बैठा तीसरे नंबर का बेटा किशन अंदर आया और बीच बचाव करने लगा। बेटे को बीच बचाव करने पर उसका पिता रमेश भड़क गया और घर में चारा काटने के लिए रखा लोहे के बासे से पत्नी व बेटे पर हमला कर दिया।

पिता के हमले में दोनों लहु लुहान हो गए। शोरगुल मचने पर पास पड़ोस के लोग पहुंचे और बीच बचाव कर मामले को शांत कराते हुए घायलों  को एंबुुलेंस से सीएचसी कछवां ले गए। घटना के बाद मां ने पति के खिलाफ धारदार हथियार से जान लेवा हमला करने के आरोप में तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर उठा ले गई।       
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें