फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौक के लिए लूटते थे बाइक

Mon, 19 Sep 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
लूट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
क्षेत्र के ड्रमंडगंज घाटी में 11 सितंबर को व ड्रमंडगंज के ही बार्डर पर 13 सितंबर को दिन दहाड़े लोगों पर हमला कर तमंचे के बदल पर दो बाइक लूटने वाले लूटरे इलाहाबाद के एमटेक व बीटेक के छात्र निकले। जिन्हें ड्रमंडगंज व कोरावं की संयुक्त पुलिस ने  इलाहाबाद जनपद के खीरी के पास से 15 सितंबर की रात इनको गिरफ्तार किया। इनकी निशान देही पर पुलिस ने लूटी गई दोनों को बाइक को बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि लूटरे अपना शौक पूरा करने के लिए लूट की घटना को अंजाम देते थे। लूटी गई बाइक को कम दाम में बेचकर अपना शौक पूरा करते थे।
विज्ञापन



ड्रमंडगंज चौकी इंचार्ज चंद्रशेेखर यादव की माने तो चौकी क्षेत्र के घाटी में 11 सितंबर को चुनहवा मोड़ के पास बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा दिन दहाड़े दो बजे दो लोगों पर हमला कर उनकी बाइक लूट ले गए थे।  ठीक उसी समय सेम क्राइम सेम टाइम की तर्ज पर 13 सितंबर 16 को ड्रमंडगंज के बार्डर  अतरैली के जंगल में एक बार फिर तीन बदमाशों ने दूसरे बाइक सवार पर हमला कर उसकी बाइक लूट ले गए थे।

 मामले की जानकारी होने पर उनके तथा इलाहाबाद जनपद के कोरांव थाना प्रभारी की संयुक्त टीम ने बदमाशों का सुराग लगाना शुरू किया। 15 सितंबर को सूचना मिली कि ड्रमंडगंज से बाइक लूटने वाले बदमाश इलाहाबाद के खीरी के पास चोरी की बाइक लेकर खड़े है। जानकारी होते ही वह लोग पहुचे और तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ किया गया तो तीनों ने दोनों घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन



चौकी प्रभारी ने बताया कि आकाश कुमार बिंद व उमाशंकर बिंद ग्राम डीही थाना खीरा इलाहाबाद तथा तीसरा आरोपी रमेश चौधरी निवासी खुईली थाना कोरावं जनपद इलाहाबाद का है। आकाश कुमार बिंद एमटेक इलाहाबाद का छात्र है तथा उमाशंकर व रमेश बिंद बीटेक इलाहाबाद के छात्र है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें