फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी से दो पाकेटमार पकड़े

Mon, 27 Jun 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाश। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
क्षेत्र के सब्जी मंडी में रविवार को पकड़े गए दो पाकेटमार पुलिस के लिए सिरदर्द बन गए हैं। नाबालिग पाकेटमारों के खिलाफ किसी के द्वारा तहरीर नहीं दिए जाने पर पुलिस को अब यह समझ में नहीं आ रहा है कि हिरासत में लिए गए पाकेटमारों का क्या करे।  
विज्ञापन

बता दें कि राजगढ़ के सब्जी मंडी में लगातार एक पखवारे से कुछ पाकेटमारों द्वारा पाकेटमारी की जा रही थी। रविवार को किशोर पाकेटमार मंडी में आए  लोगों की जेब काटने आए थे। वह कुछ लोगाें की जेब से पैसा निकाल रहे थे इसी दौरान उन्हें पकड़ लिया गया।   मंडी में मौजूद सब्जी विक्रेताओं ने उनकी जमकर पिटाई कर पूछताछ शुरू किया तो आरोपियाें ने बताया कि वह लोग प्रतिदिन दस से 15 हजार रुपये की पाकेटमारी कर     लेते हैं। 
विज्ञापन

बघौड़ा निवासी विवेक कुमार का चार हजार रुपया, पिता की तेरहवीं का सामान खरीदने गए दिलीप शर्मा निवासी राजगढ़ का आठ हजार रुपया, गुड्डू सिंह निवासी भीटी का दस हजार रुपया, प्रदीप मौर्या निवासी राजगढ़ का दस हजार रुपया, भोला सिंह निवासी भीटी का 2500 हजार निकालते समय आरोपी    दबोचे गए।   
सब्जी विक्रेताओं ने दोनों पाकेटमारों को राजगढ़  पुलिस को सौंप दिया। इस संबंध में चौकी प्रभारी सुबेदार यादव ने बताया कि दो पाकेटमार पुलिस को सौंपे गए हैं लेकिन अभी तक किसी ने इनके खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। इससे दोनों नाबालिग पाकेटमार को लेकर पुलिस परेशान है। इनके खिलाफ किस आधार पर कार्रवाई की जाए। इसके लिए उच्चाधिकारी से बात की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें