फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा की दूकान में तीन लाख की चोरी

Mon, 22 Dec 2014 12:37 AM IST
संवाददाता, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इमिलियाचट्टी पुलिस चौकी से चंद कदम दूर शनिवार की रात आभूषण की दूकान का शटर चांड़कर चोर तीन लाख रुपये के जेवरात उड़ा ले गए। गृहिणी के जगने पर सुबह घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे दूकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

संतरविदास नगर जनपद भदोही थाना कोईरौना क्षेत्र के बनकट निवासी आशीष सेठ अहरौरा थाना क्षेत्र के सोनवर्षा नहर के पास एक किराए का मकान लेकर रहता है।

आशीष ने इमिलियाचट्टी बाजार में ही खुशी ज्वैलर्स के नाम से आभूषण की दूकान की खोल रखी है। शनिवार की रात वह दूकान बंद कर सोने चला गया।

 इसी दौरान पहुंचे चोर  शटर चाड़कर अंदर घुस गए और दूकान में रखे तीन किलो चांदी व 30 ग्राम सोने का आभूषण सहित चार झाला व दो अंगूठी चुरा ले गए।

 वहीं एक झोले में आर्टिफिशियल ज्वैलरी रखकर दूकान में ही छोड़ दिया। सुबह गृहस्वामी विमला देवी की नींद खुली तो उसने अपने घर का दरवाजा बाहर से बंद पाया।

छत पर जाकर आवाज लगाई तो बगल में व्यायाम कर रहे लड़काें ने आकर दरवाजा खोला। बाहर निकलकर देखा तो सराफा की दूकान का शटर चाड़ा गया था। मकान मालकिन ने इसकी सूचना तत्काल दूकानदार आशीष को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे दूकानदार ने पुलिस को घटना से अवगत कराया। जानकारी होते ही थानाध्यक्ष पकंज यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। इस दौरान उन्होंने इमिलियाचट्टी चौकी के पुलिस वालाें को गश्त न करने को लेकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें