डवक से जलालपुर जा रही एक पिकअप जे. के. स्टेट हाइवे पर बहुआर गांव के पास शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक बोर्ड में धक्का मारते हुए पैदल चल रहे राहगीर को टक्कर मार दिया। हादसे में तीन राहगीर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी जमालपुर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर तीनों को वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। तीन घंटे बाद एसडीएम के आश्वासन पर लोगों ने जाम समाप्त कर दिया।
चंदौली जनपद के मझवार गांव के दो लोग पिकअप से शुक्रवार को अहरौरा में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे एक जैसे ही पिकअप जमालपुर के बहुुआर गांव के पास पहुंची तो चालक अपना संतुलन खो दिया जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित मनरेगा के बोर्ड में टक्कर मारते हुए पैदल जा रहे तेल विक्रेता बाबूलाल चौहान 40 वर्ष निवासी सरैया रघुनाथपुर जमालपुर को धक्का मार दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पिकअप को कब्जे में ले लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया । घायल को ग्रामीणो ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरो ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया ।
बारात में शामिल होने जा रहे राहुल कन्नौजिया 20 वर्ष निवासी उमरहा एवं हेमन्त कुमार उम्र -23 निवासी मझवार जिला चन्दौली भी घायल हो गए ।जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर में हो रहा है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणो ने ब्रेकर निर्माण की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया ।करीब तीन घंटे से लगे जाम की सूचना पाकर थानाध्यक्ष जमालपुर एम पी यादव पहुंचे और लोगों को समझा बुझाया। एसडीएम चुनार द्वारा अस्थायी ब्रेकर निर्माण कराए जाने का आश्वसन दिए जाने पर ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त किया ।