फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल टैक्स को लेकर मारपीट, एक जख्मी

Sun, 15 May 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
खड़ी गाड़ियां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
क्षेत्र के फत्तेपुर स्थित लगाए गए टोल प्लाजा के पास शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे ग्रामीणों ने वाराणसी -शक्तिनगर मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने गांव के एक व्यक्ति से टोल टैक्स को लेकर कर्मचारियों द्वारा मारपीट करने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। कहा कि कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं हुआ तो  आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे फत्तेपुर गांव निवासी विकास कुमार अपने डीजे में तेल भराने के लिए गांव के ही एक पेट्रोल पंप पर जा रहा था। इसी दौरान उसे टोल प्लाजा कर्मियों ने रोक लिया और उपकर की मांग करने लगे। विकास ने बताया कि वह इसी गांव का है और गांव के ही पेट्रोल पंप पर तेल भराने जा रहा है।


कर्मचारी नहीं माने कहा कि बगैर टोल टैक्स दिए आगे नहीं जा सकते। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर टोल प्लाजा कर्मियों ने लाठी डंडे व हाकी से विकास की जमकर पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही फत्तेपुर गांव के लोगों ने भारी संख्या में मौके पर पहुंचे और सड़क को जाम कर दिया।
विज्ञापन



करीब एक घंटे तक सड़क जाम होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी होते ही अदलहाट थानाध्यक्ष श्याम बहादुर यादव फोर्स के साथ पहुंचे और लोगाें को समझा बुझाकर जाम हटवाया। इसके बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामराज पटेल, भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष अली जमीर खां व मंडल प्रभारी हरिशंकर सिंह पहुंचे और उन्होंने प्रबंधक जितेंद्र सिंह से बात कर कहा कि जब जिलाधिकारी ने गांव के लोगों का टोल टैक्स माफ कर दिया है फिर क्यों लोगों से वसूली की जा रही है। नाराज लोगों ने टोल प्लाज कर्मियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें